Navgeet Wiki
Register
Advertisement
Somthakur1

सोम ठाकुर

गीतकार

जन्म आगरा में ५ मार्च १९३४ को हुआ। चौथी कक्षा तक पढ़ाई लिखाई घर पर ही हुई। घर पर ही एक अध्यापक पढ़ाने आते थे क्योकि ये इकलौती संतान थे इनसे पहले 5 बच्चे ज़िंदा नही रहे, इसलिए इन्हें कही बाहर नही जाने दिया गया। पांचवी कक्षा में इनका प्रवेश राजकीय विद्यालय आगरा में हुआ। वहां से इन्होंने हाई स्कूल किया। हाई स्कूल के बाद ये आगरा कॉलेज, आगरा से जीव विज्ञान बिषय के साथ इंटर किया और फिर एक साल बी. एस. सी. में पढ़े, लेकिन तब इनकी रूचि साहित्य और हिंदी कविता की तरफ हो गयी। फिर इन्होंने अंगरेजी साहित्य और हिंदी साहित्य के साथ बी.ए. किया और फिर हिंदी से एम ए किया और उसी कॉलेज में १९५९ से पढ़ाने लगे। १९५९ से १९६३ तक इन्होंने आगरा कॉलेज में पढ़ाया और फिर १९६३ से १९६९ तक सेन्ट जोन्स कॉलेज आगरा में पढ़ाया उसके बाद में इस्तीफा देकर मैनपुरी चले गए। मैनपुरी में नॅशनल कॉलेज भोगांव में ये बिभागाद्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे। वहाँ इन्होंने १९८४ तक नौकरी की फिर ये अमेरिका चले गए। लेकिन अमेरिका जाने से पहले ये कनाडा गए फिर केंद्र सरकार की तरफ से हिंदी के प्रसार के लिए मारीसस गए फिर अमेरिका चले गए। वहाँ ये २००४ तक रहे फिर वापिस आए तो मुलायम सिंह जी ने उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया और राज्य मंत्री का दर्जा दिया। वहा ये साढ़े तीन साल रहे, फिर ये आगरा लौट आए। प्रमुख कृतियाँ:एक ऋचा पाटल को (1997), अभियान (1993)

सम्मान: यशभारती २००६ सम्मान, दुष्यन्त कुमार अलंकरण २००९

संपर्क: अहीर पाड़ा, राजामंडी, आगरा

Advertisement