Navgeet Wiki
Advertisement
Pahladin photo

२०१२ में प्रकाशित पहला दिन मेरे अषाढ़ का, रचनाकार- नईम का नवगीत संग्रह है। प्रकाशक- आलेख प्रकाशन, दिल्ली, इसका मूल्य है. २०० रुपये और इसमें १९० पृष्ठ हैं।

नईम अपने इन गीतों में जीवन को समग्रता में देखते हुए लगते हैं। उनके यहां जीवन का दर्द है तो मन का उल्लास भी है। बंद कमरे की घुटन है तो खिड़कियों से आती बयार भी है। कवि के पास वह सूत्र है जिसके सहारे वह तमाम विद्रूपताओं को देखता है। सच तो यह है कि पूरा का पूरा समय इन गीतों में दिखाई देता है। खासकर आजादी के बाद सपनों का टूटना और उस टूटन से दिलों का टूटना इन गीतों में विशेष रूप से महसूस किया जा सकता है। नईम के इन गीतों की खास विशेषता यह है कि इनका सरोकार एक वृहत्तर उद्देश्य से जुड़ा हुआ लगता है। इसलिए नईम के गीत सिर्फ भाषा की जुगलबंदी न होकर दायित्वबोध से संपृक्त लगते हैं। जिन कारणों से हिंदी गीत मुख्य धारा से कटते चले गए नईम उन कारणों को बखूबी जानते हैं। इसलिए इनके गीतों में वह लिजलिजापन नहीं है सिर्फ नाजुक बयान भर करते हैं।

बाह्य सूत्र[]

Advertisement