Navgeet Wiki
Advertisement
Naap rahahoon taapmanko

नाप रहा हूँ तापमान को

२०१४ में प्रकाशित नाप रहा हूँ तापमान को वेदप्रकाश शर्मा वेद का दूसरा नवगीत संग्रह है। -- गीतों के इस संग्रह में १२८ पृष्ठ हैं और इसका मूल्य है २४९ रुपये। प्रकाशक हैं- ज्योतिपर्व प्रकाशन, ९९-ज्ञान खंड-३, इंदिरापुरम, गाजियाबाद।

कथ्य का चयन और उसकी अनूठी प्रस्तुति वेद जी को अपने समकालीन कवियों से थोड़ा अलग किंतु विशेष पहचान प्रदान करती है। वेद जी अपनी भाषा से जैसी गीत संरचनाएँ करते हैं वे उनकी विलक्षण प्रतिभा का ही बोध करातीं हैं। वह अपने देश-काल की नहीं अपितु परंपरा, संस्कृति और दार्शनिक दृष्टियों को भी अपने नवगीतों में सफलतापूर्वक अभिव्यंजित करते हैं।

बाह्य सूत्र[]

Advertisement