Navgeet Wiki
Register
Advertisement
Zindagi

जिंदगी की तलाश में

२०१६ में प्रकाशित  जिंदगी की तलाश में का तीसरा नवगीत संग्रह है। इसमें कुल ५२ गीत है। इसके प्रकाशक हैं- नमन प्रकाशन, २१० चिन्टल्स हाउस, १६ स्टेशन रोड, लखनऊ-२२६००१। मूल्य है  अजिल्द रुपये १५०/- सजिल्द रुपये २०० और इसमें  ९९ पृष्ठ हैं।

लोकसम्पृक्ति के क्षय की इस चुनौती को जिन कुछेक कवियों ने भगीरथ-भाव से स्वीकार किया है, उनमें से एक नाम लखनऊ के ख्यातिनाम गीतकार श्याम श्रीवास्तव का है। वर्ष २०१६ की पहली त्रैमासिकी में आया उनका गीत संग्रह ‘जिन्दगी की तलाश में’ लोकसम्पृक्ति के रसायनों से भरपूर है। वे स्वयं कहते हैं कि ‘सम-सामयिक सन्दर्भों में मानव-जीवन से जुड़े सामाजिक संत्रास को शब्दिता प्रदान करना और जीवन की जिजीविषा को अक्षुण्णता प्रदान करना ही मेरे गीतों का अभिप्रेत है।’ वे अपने रचनाकर्म में गीत-नवगीत के विभेद या सीमारेखा को सिरे से ही नकारते हैं। मुखड़े से अन्तरों तक गीत की काया में वे कैसे नवगीत का परकायाप्रवेश करा देते हैं, उन्हें स्वयं नहीं मालूम। नवगीत की इस परकायाप्रवेशी विद्या के वे शायद अकेले विक्रमादित्य हैं। वर्ण्यविषय और प्रसंगानुसार गीतों में गेयता, लय और टेक के समुचित निर्वाह, माधुर्यता के साथ ही नवगीति रचनाओं में रोजमर्रा की यथार्थ विद्रूपताओं और विडम्बनाओं के विम्ब उकेरने में वे सिद्धहस्त हैं। उनके कुछ कालजयी नवगीत तो जैसे उनका पर्याय बन गये हैं।

बाह्य सूत्र[]

Advertisement