Navgeet Wiki
Advertisement
Retkivyathakatha

रेत की व्यथा-कथा

२०१३ में प्रकाशित रेत की व्यथा कथा राम सेंगर का पाँचवाँ नवगीत संग्रह है। १०४ गीतों के इस संग्रह में १३५ पृष्ठ हैं और इसका मूल्य है ३०० रुपये। प्रकाशक हैं- उद्भावना प्रकाशन, एच-५५, सेक्टर २३, राजनगर, गाजियाबाद।

राम सेंगर हिन्दी नवगीत के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं। वे देश के उन गिने-चुने नवगीतकारों में से एक हैं, जिनके नवगीत डा. शम्भुनाथ सिंह द्वारा संपादित ‘नवगीत दशक-२’ व ‘नवगीत अर्द्धशती’ में स्थान पाने में समर्थ हो सके। इस संग्रह के नवगीत कथ्य, भाषा-शैली, शब्द-विन्यास और शिल्प के स्तर पर उनकी परिपक्व पकड़ के साक्षी हैं। लोकसम्पृक्ति से आच्छादित आस-पास बिखरे विषयों पर उनकी पर्यवेक्षण दृष्टि बहुआयामी है।

बाह्य सूत्र[]

Advertisement