Navgeet Wiki
Advertisement
Phagun-ke-hastakshar

वर्ष २००६ में प्रकाशित फागुन के हस्ताक्षर, रचनाकार- श्रीकृष्ण शर्मा का पहला नवगीत संग्रह है। इसके प्रकाशक हैं- अनुभव प्रकाशन, ग़ाज़ियाबाद। मूल्य है १०० रुपये तथा इसमें ८६ पृष्ठ और ४६ गीत हैं।

इस संग्रह में कुल छियालीस गीत हैं जिनमें ग्रीष्म, वर्षा एवं शीत के ऋतु चित्र सर्वथा नवीन परिदृश्य प्रस्तुत करते हैं। एक गीतिका एवं एक प्रलम्ब गीत ‘अम्माँ की याद में’ लिखा गया है। इस अभिधात्मक गीत में अनाथ बच्चों का पालन-पोषण करने वाली सर्वहारा माँ की संघर्ष-यात्रा का बड़ा कारुणिक एवं मार्मिक वृत्तान्त है। शेष सभी गीत नवगीतात्मकता से ओत-प्रोत हैं, जिन्हें ‘गीत नवान्तर’ कहना अधिक उचित प्रतीत होता है।

बाह्य सूत्र[]

Advertisement