Navgeet Wiki
Register
Advertisement
Dahleej

२०१६ में प्रकाशित दहलीज के भीतर बाहर गीता पंडित का दूसरा नवगीत संग्रह है। इसमें कुल ५० गीत है। इसके प्रकाशक हैं शलभ प्रकाशन, दिल्ली, मूल्य है २२५ रुपये और इसमें  ११२ पृष्ठ हैं।

समय के साथ-साथ चलते हुए और अपनी यथोचित छान्दसिक पद्य में प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए गीत-नवगीत के सृजन में निरंतर रचनारत सुश्री गीता पंडित अपने नए गीत संग्रह  दहलीज के भीतर-बाहर के साथ पुनः उपस्थित हुई हैं। अपने गीत-नवगीत सृजन में जहाँ उन्होंने समसामयिक यथार्थ को निरूपित किया है वहीँ अनेक रचनाओं में होली के उल्लासमय उत्सव के माध्यम से सामाजिकता और सम्बन्धों की तरलता-सरलता को भी बड़ी रोचकता से चित्रित किया है। 

बाह्य सूत्र[]

Advertisement